कांग्रेस के 3 पदाधिकारियों पर गिरी गाज…पार्टी के 6 साल का निष्कासन.. नायक ने कहा प्रत्याशी के खिलाफ कर रहे थे प्रचार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार प्रसार में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रमोद नायक ने बताया कि निष्कासित सदस्यों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बाद ही कठोर कदम उठाया गया है। नायक ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी गाइड लाइन के खिलाफ जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार प्रसार करने के आरोप में संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रमोद नायक ने बताया कि लगातार शिकायत और पुख्ता सबूत के बाद ही सभी चारों को पार्टी से बाहर निकाला गया है। 

            नायक ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक-32 शहीद विनोद चौबे वार्ड) की कांग्रेस प्रत्याशी स्वर्णा शुक्ला ने शिकायत की थी एस.मोइनुद्दीन-शहर महामंत्री, हर्ष परिहार-ब्लाॅक क्र-1 उपाध्यक्ष, और समीर उल्लाह-ब्लाॅक महामंत्री ब्लाॅक क्रमांक-1 लगातार चुनाव के दरमियान कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी शिबा खानम के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई के पहले आरोपों की हकीकत का पता लगाया गया। वीडियो रिकार्डिग और फोटोग्राफ्स के माध्यम से सुवर्णा शुक्ला की शिकायत को सही पाया गया।

                      कार्रवाई के पहले सोच विचार के दौरान कांग्रेस कमेटी ने पाया कि दोषियों की गतिविधियों से कांग्रेस प्रत्याशी को इस निश्चित रूप से नकुसान है। इसलिए कमेटी ने फैसला किया कि  पार्टी के दिशा-निर्देश और आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। ऐसे पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं का पार्टी के अंदर रहना असंतोष को बढावा देना है। 

                 तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एस.मोईनुद्दीन महामंत्री जिला शहर कांग्रेस कमेटी, हर्ष परिहार ऊर्फ लक्की ब्लाॅक उपाध्यक्ष ब्लाॅक क्रमांक-1,समीर उल्लाह ऊर्फ मझला ब्लाॅक महामंत्री ब्लाॅक क्रमांक-1 और शिबा खानम प्रत्याशी की पार्टी से प्राथमिक सदस्य़ता निरस्त करते हुए 6 साल से संगठन से निष्कासित किया गया है।

close