प्राण प्रतिष्ठा मतलब सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर..राम दर्शन कर बोले नगर विधायक…राष्ट्र की प्रगति..हमारा पहला दायित्व

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—रामलला प्राण प्रतिष्ठा महासमारोह के अवसर पर नगर विधायक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जेल रोड  स्थित हनुमान मंदिर में आरती कर आशीर्वाद मांगा। तिलक नगर पहुंचकर भगवान राम जानकी का दर्शन किया। धर्मपत्नी श्रीमती शशि अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना कर देश प्रदेश और शहर के लिए खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूर्व मंत्री ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर की सर्वजन समुदाय को शुभकामनाएं भी दी। अमर अग्रवाल ने कहा आजआखिरकार राष्ट्रीय गौरव की पुनर्जागरण की बेला का आगमन आज हो गया, जिसका इंतजार करोड़ो  देशवासी पांच शताब्दियों से था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

140 लोगों की भावनाओं का सम्मान

अमर अग्रवाल ने भगवान राम और हनुमान की पूजा आराधना के बाद पत्रकारों को बताया कि अभिजीत मुहूर्त में समस्त देशवासी अयोध्या में प्रभु रामलला की  प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत किया है।  देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी भावनाओं के समुद्र में गोला  लगा रहा है। देश का एक एक नागरिक आनंदित मसहूस कर रहा है। अयोध्या स्थित मंदिर के गर्भ गृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या महाउत्सव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया। राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की श्यामवर्णी भव्य मूर्ति का अनावरण किया। पूरा देश फूलो की वर्षा के बीच,मंगलगान शंखनाद कर अपने भक्ति भाव जाहिर किया।

राष्ट्र की प्रगति पहला दायित्व

अमर अग्रवाल ने कहा आज  पीढ़ियों के संघर्ष और पूर्वजों की तपस्या ने रंग चारो तरफ दिखाई देने लगा है। अभिलाषा पूरी होने से देशवासी  भावविभोर हैं। वर्तमान पीढ़ी भाग्यशाली  है..जिन्हें सनातन संस्कृति के संकल्प सिद्धि का साक्षी बनने का अवसर मिला। नगर वइधायक दुहराया कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा से भगवान का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल ही नहीं कर्मभूमि भी है। भाजपा नेता ने बताया कि भगवान राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया, विपरीत परिस्थितियों में भूमिकाओं के निर्वहन का संदेश दिया। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला में प्रभु श्री राम के गुणों को आत्मसात कर सामाजिक सद्भाव के साथ राष्ट्र की प्रगति हमारा प्राथमिक दायित्व है।

विभिन्न कार्यक्रमों में किया शिरकत

 पखवाड़े भर से बिलासपुर समेत सभी वार्डो, मोहल्लों में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही थी। राम भक्तों ने आपसीं सहयोग से पूरे शहर, चौक चौराहों को तोरण एवं भगवा ध्वजों से सजाया । युवाओं की टोली जगह-जगह ढोल बाजे के साथ भक्त गीतों विशेषकर “राम आएंगे की धुन पर” थिरकते दिखाई दी। नगर के विभिन्न मंदिरों, मोहल्लो में धार्मिक समितियों ने भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा पाठ और भंडारे का आयोजन किया। इसी क्रम में नगर विधायक अग्रवाल भी जेल रोड, तिलक नगर ,व्यापार विहार में मर्चेंट एशोसिएशन, पश्चिम मंडल और  मध्य मंडल समेत  विभिन्न जगहों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर आशीर्वाद लेने के साथ लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समाहोर की बधाई दी है।

close