प्रेसवार्ता…अमर ने कहा…बिलासपुर की जनता में गहरा आक्रोश…सरकार बनते ही सिवरेज समेत अधूरी योजनाओं को करेंगे पूरा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक समेत प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अमर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बिलासपुर का विकास पिछले चार साल में पूरी तरह ठप पड़ गया है। प्रदेश सरकार भाजपा सरकार के शासन के काम काज को ही पूरा नहीं कर पा रही है। इस दौरान अमर अग्रवाल ने इस बात को लेकर दुख भी जाहिर किया कि सिवरेज के काम काज से जनता को परेशानी जरूर हुई है। ऐसा होता है जब बड़ी परियोजनाएं आती है तो थोड़ा बहुत परेशानी होती है। लेकिन यह सब विकास का एक हिस्सा है। और फिर इसका फायदा भी जनता को ही होता है। अमर अग्रवाल ने इसके लिए खेद भी जाहिर किया। 
प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। साथ ही बिलासपुर के विकास कार्य ठप होने को लेकर नाराजगी भी जाहिर किया। सवाल जवाब के दौरान अमर ने कहा कि पिछले पांच साल में किसान से लेकर युवा, कर्मचारी, अधिकारी, मजदूर, बुजुर्ग,महिला संविदा कर्मी, अनियमित कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो खुश हो। राजधानी रायपुर हो या न्यायधानी बिलासपुर या फिर प्रदेश का कोई इलाका ,अपराध, माफिया और नशाखोरो की जकड़न में छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल है। बिलासपुर का कायाकल्प करने वाली योजनाओं को रोका गया है। इसके चलते बिलासपुर का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है।
अमर ने बताया कि के अनुसार साइंस कालेज स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में फैले मैदान को भाजपा सरकार ने दिल्ली की प्रगति विहार की तरह तर्ज पर विकसित करने का भाजपा सरकार ने संकल्प लिया। लेकिन सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। सिटी बस सेवा की बदहाली पर भी अमर ने निशाना साधा। उन्होने कहा कि हमने 50 बसें आरम्भ किया। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते सिटी बस योजना ने दम तोड़ दिया है।  अमर  ने तालाबों और उद्यानों को लेकर भी चिंता जाहिर किया। भाजपा सरकार ने तालाबों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया। आज तालाबों और उद्यानों की क्या स्थिति  बद से बदतर है।
अमृत मिशन योजना के लिए लेटलतीफी को लेकर भी चिंता जाहिर किया। उन्होने कहा कि शहर वासियों को 2019 तक खुटाघाट जलाशय से शुद्ध पेयजल मिलना था। लेकिन आज तक तक काम अधूरा है। उन्होने बताया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक एजेंसियां स्मार्ट सिटी के फंड का दुरुपयोग कर रही है। 4000 करोड़ की राशि बिलासपुर को किसी के कहने पर नहीं मिली। यदि  स्मार्ट सिटी अलॉटमेंट बिलासपुर का रद्द हुआ तो आने वाली पीढ़ी कांग्रेसी सरकार को माफ नहीं करेगी।
सिवरेज योजना पर उन्होने बताया कि योजना क्रियान्यवयन के समय लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जनता को हुई तकलीफ़ के लिए खेद भी है। योजना पूरी होने पर इसका लाभ जनता को ही मिलेगा। हमने 90 प्रतिशत काम पूरा कराया था। लेकिन 5 सालों में कांग्रेस सरकार दस प्रतिशत काम भी पूरा नहीं किया। हमारी सरकार आने वाली है अधूरे काम को हर हालत में पूरा किया जाएगा। 
close