मूलधन 5 लाख..व्याज में दिया 10 लाख 72 हजार..शिकायत के बाद शिकंजे में आया सूदखोर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने सूदखोर को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। सूदखोर ने प्रार्थी को जान से मारने और परिवार को बदनाम की धनकी दिया था। 
 
                   सिविल लाइन पुलिस के अनुसार अज्ञेय नगर निवासी बंटी दुसेजा ने बताया कि आरोपी राहुल होरा ने मोबाइल पर उसकी मां से गाली गलौच किया है। और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने बंटी दुसेजा की शिकायत पर अपराध दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार किया है। 
      
               बंटी दुसेजा ने बताया िक 23 जुलाई को रात्रि करीब 10 बजे राहुल होरा मोबाइल काल किया। काल कों उसकी मां ने उठाया। दूसरी तरफ से राहुल होरा ने व्याज के नाम पर मां से अश्लील गाली गलौच किया।
              
         दुसेजा ने बताया कि राहुल होरा से उसने 5 लाख रूपए आठ प्रतिशत की व्याज पर लिया है। अब तक 10 लाख 72 हजार रूपए व्याज में दे भी चुका है। 29 जून को राहुल और उसके पिता हरवंश होरा अपनी कार में बैठाकर घण्टो घुमाया।
 
             इस दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि व्याज का पैसा नहीं दिया तो परिवार को बदनाम कर देगा। राहुल और उसके पिता ने दबाव डालकर एसबीआई का दो ब्लैंक चेक उधार में लिया है। जब उसका भाई राम कुमार राहुल से मिलने गया तो उसे मारा पीटा गया है।
 
                 शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल होरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान राहुल ने जुर्म कबूल किया। साथ ही एसबीआई के दोनों ब्लैंक चेक को बरामद किया गया। राहुल होरा को गिऱफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 
TAGGED:
close