5 दिनों में ही 3 लाख क्विटंल से अधिक खरीदी ..अध्यक्ष नायक ने बताया..8 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान..मनाया जा रहा धानोत्सव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— जिला सहकारी बैंक चेयरमैन प्रमोद नायक ने बताया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसान अपनी फसल को लेकर बेचने तेजी से पहुंच रहे है। किसी भी केन्द्र में किसानों को किसी प्रकार की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। पांच दिनों में ही किसानों ने पिछली बार की तुलना में कुल 130 केन्दों में पहुंचर रिकार्ड तोड़ धान की बिक्री की है।  
 
                 तखतपुर ब्लाक में दो नए धान खरीदी केन्द्र का शुभारम्भ के बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के चैयरमैन प्रमोद नायक ने बताया कि किसानों की खुशी में ही प्रदेश की खुशी है। इस साल धान की बम्पर पैदावार हुई है। प्रदेश मुखिया किसान नेता भूपेश बघेल ने भी किसानों की फसल को दिल खोलकर खरीदने का फैसला किया है। तमाम बाधाओं के बाद भी बारदाना की कमी नहीं होने का आश्वुासन दिया है।
 
                        प्रमोद नायक ने बताया कि एक दिसम्बर से पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले में भी धान की खरीदी हो रही है। मात्र पांच दिनों के अन्दर ही जिले ने पिछली बार की तुलना इस बार रिकार्ड स्थापित किया है। अब तक जिले के 130 केन्द्रो में पहुंचकर 8230 किसानों ने करीब 3 लाख 16 हजार 950 क्विंटल धान बेचा है। इस दौरान किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा है। 
 
                                       नायक ने बताया कि पिछली बार जिले में 4 लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान के मुकाबले इस बार 5 लाख 14 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदने का टारगेट है। जबकि जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 17 हजार 209 से अधिक है।
Share This Article
close