Election में PLURALS की पुष्पम प्रिया न दिखा पाईं कमाल, मिले NOTA से भी कम वोट,Tweet कर कही ये बात

Shri Mi
3 Min Read

बिहार में वोटों की गिनती जारी है और एनडीए ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली है। नजर द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी इस बार बिहार की दो सीटों पर लड़ रही थीं। जानकारी के मुताबिक उन्हें NOTA से भी कम वोट मिले हैं। इसके बाद उन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है। पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम हैक कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्लूरल्स पार्टी के वोटों को अपने पक्ष में कर लिया।पुष्पम प्रिया ने खुद को बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार में ईवीएम हैक कर लिया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है! हमारी पार्टी धांधली से निपटने के लिए तैयार नहीं थी और सत्ताधारी दल ने हमारे वोट खींच लिए। चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये।’

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुष्पम प्रिया बिहार की जिन सीटों से लड़ रही हैं वह हैं मधुबनी और बांकीपुर सीट। उन्होंने स्थानीय अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था। इसके अलावा पटना की बांकीपुर सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के अपोजिट पुष्पम प्रिया चुनाव लड़ रही थीं। बीजेपी की तरफ से यहां पर नितिन नवीन हैं जो कि यहां विधायक भी थे। पुष्पम प्रिया ने लंदन से लौटने के बाद पार्टी बनाई थी और खुद को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। बाद में उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया। उनके पिता विनोद चौधरी जेडीयू नेता था और वह विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। पार्टी का लोगो सफेद घोड़ा है। उन्होंने युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाईं। पुष्पम प्रिया चुनाव प्रचार के दौरान काले कपड़े पहनकर कैंपेन कर रही थीं। उन्होंने कहा था कि नेता सफेद कपड़े पहनते हैं लेकिन संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा, यह इसलिए कर रही हूं जिससे लोगों के बीच संदेश जाए कि कोई कुछ भी पहनने के लिए स्वतंत्र है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close