रफ्तार पर रडार की नजर..दर्जन से अधिक गाड़ियों पर कार्रवाई.वाहन मालिकों पर भारी भरकम जुर्माना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–रफ्तार के सौदागरों पर स्पीड रडार की टेड़ी नजर है। यातायात पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक छोटी बड़ी गाड़ियों पर भारी भरकम जुर्माना जडा है। अतिरिक्त यातायात पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल ने बताया कि स्पीड़ रडार के जरिए वहानों की मानक स्पीड का पता लगाया जाता है। अधिक तेज गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
 
                    रोहित बघेल ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर रायपुर मुख्य मार्ग पर निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गयी है। ऐसे वाहन चालक जो निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाते पाए गए। उन पर जुर्माना लगाया गया है। 
 
         रोहित बघेल ने बताया कि तेज चलाने वाले वाहनों की जानकारी स्पीड़ रडार के माध्यम से लगाया जाता है। रविवार यातायात पुलिस “स्पीड राडार मशीन के माध्यम से अत्यधिक गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गयी है। यातायात पुलिस टीम ने 10 कार, 2 ट्रक समेत 4 दो पहिया वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है। इन वाहनों से करीब 8,000  रुपयों से अधिक जुर्माना वसूला गया है।
 
                 रोहित ने काह कि रडार के माध्याम से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लगातार नजर रखा जा रहा है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी जा रही है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं पर कमी आएगी। 
TAGGED:
Share This Article
close