हथकड़ी पहनकर निकली पंडे की बारात..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170418-WA0010बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने पुलिस जवान से मारपीट करने वाले युवक शराब व्यवसायी के पंडे को औरंगावाद से गिरफ्तार कर आज जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला कुछ समय पहले का है। आरोपी ने तोरवा में पदस्थ एक वर्दीधारी जवान से मारपीट की थी। आरोपी बृजेश सिंह को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने गोलबाजार से न्यायालय तक हथकड़ी लगाकर बारात भी निकाली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

     वर्दीधारी जवान से मारपीट करने वाले आरोपी बृजेश सिंह की बिलासपुर पुलिस ने आज चिलचिलाती धूप में बारात निकाली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

         मालूम हो कि तोरवा थाना में पदस्थ एएसआई राममणि त्रिपाठी अपनी ड्यूटी खत्म कर कुछ दिन पहले देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान राममणि की बाइक को ओवरटेक करते बाइक सवार कुछ शरारती युवक स्टंट करते हुए दयालबंद स्थित शराब दुकान की तरफ भाग गए। युवक के दुस्सास को देखने के बाद एएसआई राममणि त्रिपाठी शऱारती तत्वों का पीछा किया। शराब दुकान पहुचकर शरारती युवको की पतासाजी करने लगे। पूछताछ के दौरान शराब दुकान का मैनेजर बृजेश सिंह अन्दर से बाहर आया और एएसआई त्रिपाठी से बहस करने लगा। कुछ देर बार पीटना भी शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान के अन्य पंडो ने भी एएसआई पर हाथ साफ़ किया।

                      मारपीट के बाद पंडो ने वर्दीधारी जवान को जान से मारने की धमकी भी दी। तात्कालीन समय वर्दीधारी से मारपीट करने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी। आनन.फानन में पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। लेकिन इस बीच आरोपी बृजेश सिंह फरार हो गया। पुलिस ने एएसआई की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया आरोपी को पकड़ने औरंगाबाद गयी।

                                 शलभ सिन्हा के निर्देश पर मुखबिर की खबर मिलने के बाद तोरवा थाना एएसआई और सिटी कोतलवाली का जवान औरंगावाद जाकर आरोपी बृजेश सिंह को हिरासत में लिया। सुबह कोतवाली में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी जमकर खातिरदारी की। गोलबाजार से न्यायालय तक चिलचिलाती धूम में बारात निकली।

              आरोपी के बारात में सिटी कोतवाली थानाप्रभारी आरपी शर्मा और तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान दोनो थाना के कई जवान भी मौजूद थे।

Share This Article
close