तीन करोड़ की नाली में बहेगा कालोनियों का पानी ..मेयर ने किया भूमिपूजन..कहा.खत्म होगी समस्या

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरूद्दीन ने 3 करोड़ की लागत से बनने वाली सीसी नाली के लिए वार्ड नंबर 13 और 14 में भूमिपूजन किया। इस दौरान निगम अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद थे।
 
                 गूरूवार को मेयर रामशरण यादव ने वार्ड नंबर 13 और 14  में 3 करोड़ की लागत से सीसी नाली  निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मेयर रामशरण यादव ने बताया कि उस्लापुर ओवरब्रिज से  मंगला चौक नर्मदा नगर तक सीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण मेे करीब 3 करोड़ रूपए खर्च होंगे। नाली बन जाने से वार्ड के सभी कालोनियों से पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। इसी के साथ बरसात के दिनों में आने  समस्या भी खत्म हो जाएगी। 
 
         मेयर ने बताया कि नाली निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सीएम से अनुमति के बाद निर्माण कार्य का आज पाटीदार भवन के पास भूमिपूजन किया गया।
 
                  भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद सुनीता मानिकपुरी , अजीत भोगल, नगर निगम जोन कमिश्नर इंजीनियर और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
 
 
TAGGED:
close