CM भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी,यूपी में प्रियंका गांधी की टीम में करेंगे काम

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी को केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी ह। राजेश तिवारी को पार्टी ने नया राष्ट्रीय सचिव बनाया है विकास उपाध्याय के बाद राजेश तिवारी केंद्रीय संगठन में दूसरे राष्ट्रीय सचिव हैं। राजेश तिवारी उत्तर प्रदेश में संगठन की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने राजेश तिवारी के साथ-साथ तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया है। तीनों राष्ट्रीय सचिव को यूपी का प्रभार देख रहीं महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अटैच किया गया है। उत्तर प्रदेश में कुछ महीने में पंचायत चुनाव हैं और अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजेश तिवारी को बूथ मैनेजमेंट में माहिर माना जाता है। विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में राजेश तिवारी का ही दिमाग था, अब छत्तीसगढ़ की बूथ पॉलिसी को यूपी में भी लागू करने की प्लानिंग राजेश तिवारी करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजेश तिवारी को अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्हें बधाई दी है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close