डेरा सच्चा सौदा आश्रम में शिवसैनिकों का धावा…हादसे से पहले मौके पर पहुंची पुलिस…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170829-WA0053बिलासपुर—सेंदरी के पास स्थित राम रहीम डेरा सच्चा आश्रम में शिव सैनिकों ने धावा बोला। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस की जानकारी मिलते शिव सैनिक मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। शांति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने धन-धन गुरू आश्रम में जवानों की टीम को तैनात कर दिया। आईएएस शलभ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मौक पर शांति का माहौल है। शांति व्यवस्था ना भंग हो इसलिए जवानों को तैनात किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 पुलिस प्रशासन को जानकारी मीली की सेंदरी के पास गुरू राम रहीम डेरा सच्चा सौदा आश्रम में कुछ शिव सैनिकों ने धावा बोला। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इसके पहले आश्रम तक पुलिस के जवान पहुंचते शिव सैनिक नौ दो ग्यारह हो चुके थे। किसी प्रकार के उपद्रव को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर जवानों की टीम को तैनात कर दिया गया। फिलहाल शाम तक मामला शांत रहा।

                 शलभ सिन्हा ने बताया कि सेंदरी के पास राम रहीम का आश्रम है। कोर्ट के फैसले के बाद शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की नजर आश्रम पर लगातार थी। आज शिव सैनिकों की आश्रम तक पहुंचने की जानकारी मिली। फिलहाल सब कुछ नियंंत्रण में है।

close