3 साल की बच्ची से बलात्कार..कोटा पुलिस ने रिकार्ड समय के भीतर कोर्ट में चालान पेश.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को विवेचना के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बलात्कार की शिकायत 19 जून को पीडिता की दादी ने की थी। पीडिता की दादी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी तीन साल की नातिन को बहला फुसलाकर अपने घर अपने घर ले गया। और मुंह काला किया।
 
                                कोटा पुलिस ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी के खिलाफ चालान कोर्ट में रिकार्ड समय में कोर्ट में पेश किया है। चालान पेश होने से पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा। कोटा पुलिस के अनुसार आरोपी को एफआईआर के बाद तत्काल गिरफ्तार गया गया थआ।
 
              जानकारी देते चलें कि 19 जून 2021को प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर बताया कि उसकी  नातिन 3 साल की है। आरोपी शिवप्रसाद मरकाम 18 जून /2021 की शाम बहला फुसला कर अपने घर ले गया। इस बीच बच्ची के घर नहीं आने पर चिंता हुई।  आरोपी के घर गयी । दरवाजे से झाँक कर देखी तो आरोपी शिवप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष , बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। ,घटना की जानकारी  अपने पति ,बेटा और घर के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने आयी है।
 
              कोटा थानेदार शनिप ने बताया कि महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को FIR के तत्काल बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में आकर घटना को अंजाम दिया है। कबूलनामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
 
            शनिप रात्रे ने बताया कि अबोध बच्ची और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। इस बात को ध्यान में रखते हुए मात्र दस दिनों के भीतर विवेचना पूर्ण कर गुरूवार को न्यायालय पेश किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close