भाजपा नेता हताशा के शिकार..उबरने में लगेंगे 10 साल..रविन्द्र चौबे ने कहा…सवाल करने वाले पहले जवाब तो दें

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे एक दिन के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि हम तो दो तिहाई की जीत का आकलन कर रहे थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की निरंकुश सरकार से तंग आकर कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत दी है। इससे उबरने में उन्हें दस साल लग जाएँगे। वंशवाद की बात कहने वाले अपना दामन झांके। क्या अभिषेक सिंह वंशवाद में नहीं आते। जो घोटाले के केन्द्र में है…सवाल करने से पहले जवाब भी तो दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। चौबे ने बताया कि 28 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नया रायपुर में प्रदेश के किसान धन्यवाद रैली निकालकर सम्मानित करेंगे। सवाल जवाब के दौरान रविन्द्र चौबे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद एक महीने के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जनता ने कांग्रेस को दो तिहाई की उम्मीद से अधिक तीन चौथाई से सरकार बनाने के लिए बहुमत दिया। प्रदेश के मुखिया भूपेश ने महीना दिन नहीं बल्कि सरकार बनते ही मात्र 10 घंटे को भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया।

                           प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश ने जनघोषणा पत्र के अनुसार किसानों का 6100 करोड़ रूपए का ना केवल कर्ज माफ किया बल्कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2500 रूपए कर दिया। समर्थन मूल्य की अन्तर राशि पांच हजार करोड़ रूपए भी बैंकों को भेज दिया। सरकार बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रदेश की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। प्रदेश के उत्साहित किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सम्मान करने का फैसला किया है। धन्यवाद रैली निकालने का ऐलान किया है। तैयारियों को लेकर आज बिलासपुर जिला कांग्रेस नेताओं से बातचीत की है।

                 प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को कितना फायदा देख रहे हैं। रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी की पार्टी प्रवेश को लेकर कांग्रेसी नहीं बल्कि देश भी इंतजार कर रहा था। तीन राज्यों की चुनावी सफलता में प्रियंका गांधी का योगदान है। अब तक पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभा रही थी। अब प्रत्यक्ष रूप से देश की राजनीति करेंगी।

               क्या प्रियंका छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं। चौबे ने कहा प्रियंका गांधी पार्टी की जनरल सेक्रेटरीं हैं। जहां से चाहें चुनाव लड़ सकती हैं। कार्यकर्ता और जनता दोनों नही इंतजार कर रहे हैं।

     भाजपा नेताओं ने प्रियंका को लेकर कांग्रेस पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया है। नाराज रविन्द्र चौबे ने कहा कि क्या रमन सिंह को बताना चाहिए कि क्या अभिषेक वंशवाद का हिस्सा नहीं है। हम से प्रश्न करने वालों को बताना जरूरी है कि पनामा गेट मे फंसे पिता पुत्र को सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। पहले घोटाले और अपने वंशवाद का जवाब तो दें। घोटाला में नाम आने के बाद भी राजनांदगांव के सांसद बने हुए हैं।

                      भाजपा में राज्यसभा प्रभार को लेकर काफी उठा पटक हो रही है। मुस्कुराते हुए रविन्द्र चौबे ने कहा कि मैने भी ऐसा ही कुछ पढ़ा है। सच भी है। जनता ने कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत देकर भाजपा को निराश कर दिया है। इस समय भाजपा गहरे हताशा में हैं। इस हताशा से उबरने में भाजपा को दस साल लग जाएंगे।

close