Raw Amla-बालों के लिए वरदान है कच्चा आंवला, इन 3 तरीकों से इसका इस्तेमाल, होगा फायदा

Shri Mi
2 Min Read

Raw Amla For Hair: आंवला कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसमे एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरीयल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे, लीवर और पाचन के साथ यह बालों के लिए भी वरदान माना जाता है। कच्चा आंवला बालों की शाइनिंग बढ़ाता है। साथ ही स्वस्थ बनाने का काम भी करता है। इसमें मौजूदा गुण डैन्ड्रफ, ड्राइ हेयर, फ्रीजि हेयर और अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है। हेल्दी बालों के लिए आप अलग-अलग तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही तीन तरीकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

आंवला, नारियल तेल और करी पत्ता मिलाकर लगाएं 

एक पैन में आधा कप नारियल तेल डालें। फिर इसमें करी पत्ते डाल दें और पकाएं। उसके बाद इसमें आंवला का पेस्ट डालें और कुछ मिनटों तक पकाएं। अप बालों में इस पैक को यूज कर सकते हैं। इसे 3 घंटे तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें।

आंवला से बनाएं शैम्पू

आप घर पर आंवला का शैम्पू भी बना सकते हैं। इसके इसके 2-2 कच्चे आंवले, शिकाकाई और रीठा लें। फिर इन्हें पानी में उबाल लें। फिर इसे मिक्सर में पीस लें। छननी के छानकर बालों में इसका इस्तेमाल हेयर पैक की तरह करें। हेयरवॉश के 20 मिनट पहले इसे बालों पर लगाएं।

आंवला का पेस्ट भी आएगा काम

केवल आंवला का पेस्ट की बहुत लाभकारी माना जाता है। 2 आंवले को पानी में उबालकर मिक्सर में पीस लें। इसका पेस्ट सीधा अपने बालों और स्कैल्प में लगाएं। बाल धोने के 3 घंटे पहले इसे लगाएं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close