रिश्तेदार और साथी ने मुर्गा पकाने को कहा..करने लगे छेड़छाड़..दोनो को जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— सकरी थाना क्षेत्र की युवती ने  पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि सूने घर में पहुंचकर  रिश्तेदार और उसके साथी ने छेड़छाड़ किया है। युवती की शिकायत दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                पुलिस जानकारी के अनुसार युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नजदीक के रिश्तेदार रमेश साहू और उसका परमेश्वर 1 फरवरी को उसके घर आए। दोनों ने मुर्गा बनाने को कहा। इस समय वह घर में अकेली थी। रमेश साहू साथी को घर में ही छोड़कर बाहर गया। इसी दौरान परमेस्वर गेंदले ने अकेला होने का फायदा उठाकर छेड़छाढ़ करने लगा। 

                 अपनी शिकायत में युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद रमेशा साहू घर आया। छेड़छाड़ करने की जानकारी दी। इसके बाद उसने भी परेश्वर के साथ मिलकर जोर जबरदस्ती का प्रयास किया।

              पुलिस ने शिकायत बाद दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,34 और 8, 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। मुखबीर की सूचना पर दोनों को शिकायत के बाद मात्र 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

close