Budh Gochar 2023: 13 जनवरी को उदय होंगे बुध देव, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Shri Mi
2 Min Read

Budh Gochar 2023- इस माह में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, बुध देव 13 जनवरी को धनु राशि में उदय होंगे, जिसका जातकों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 2 जनवरी 2023 से धनु राशि में अस्त हैं और 13 जनवरी 2023 को धनु राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव के उदय होने से किन-किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव आठवें भाव में उदय होंगे। लेन-देन में अधिक सावधानियां बरतनी होगी अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी अधिक ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव छठें भाव में उदय होंगे। जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करा पड़ सकता है। कारोबार और करियर में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकती है और स्वास्थ्य पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव तीसरे भाव में उदय होंगे। जातक अगर कार्यस्थल का परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। यह समय स्थान परिवर्तन के लिए अनुकूल नहीं है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close