सेवानिवृत्त CEO की लगभग एक करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति उजागर

Shri Mi

जबलपुर। मध्यप्रदेश की जबलपुर की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने आज सेवानिवृत्त जनपद पंचायत सीईओ नागेन्द्र यादव के जबलपुर, मंडला और भोपाल स्थित मकानों पर एक साथ दबिश देकर लगभग एक करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति उजागर की। ईओडब्ल्यू के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी। आरोपी ने अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार प्रतिनियुक्ति पर पा लिया। इसके बाद वह घंसौर सिवनी और शहडोल जनपद पंचायत में भी बतौर सीईओं के पद पर रहा, जिसके बाद वह सेवानिवृत्य हो गया। पिछले 10 वर्षो में उसने यह संपत्ति बनाई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close