CG News- दिल्ली से लौटकर अरुण साव बोले: चुनाव से 3 महीने पहले क्यों जारी हुई BJP उम्मीदवारों की लिस्ट..?

Shri Mi
3 Min Read

CG News/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी( BJP) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सभी चयनित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पहली सूची से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी प्रत्याशी सूची की पहचान बनेगा। भाजपा ने युवाओं के साथ अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से 3 माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दिया है इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुड़ने ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने सभी सीटों पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है।

पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की तरफ विश्वास के साथ बढ़ चुकी है। छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल बदल गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह सुनिश्चित हो गया है कि अब भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जड़ मूल से उखड़ने वाली है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बार पाटन से पलायन करना पड़ सकता है।

जैसे उनके नेता राहुल गांधी अमेठी में सुनिश्चित हार को देखते हुए केरल के वायनाड पलायन कर गए, भूपेश बघेल भी पाटन में अपनी तयशुदा हार को देखते हुए पाटन के साथ किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

क्योंकि पाटन में अब उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरी कांग्रेस को हराकर एक नया इतिहास रचेगी।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close