मजदूर से दिन दहाड़े 35 हजार की उठाईगिरी..चन्द घंटे में पकड़ाए दोनों आरोपी..29 हजार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रेलवे स्टेशन के बाहर आटो चालकों ने दो मजदूर यात्रियों के साथ 35000 रूपयों की उठाइगिरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने चन्द घंटों के अन्दर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 29500 रूपये बरामद किए हैं। 
 
              पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से रोजी मजदूरी कर सरोज निषाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। सटेशन के बाहर पीडित सरोज निषाद अपने गांव बिल्हा स्थित बेलटुकरी के लिए आटो वाले सौदा किया। इसी बीच आटो चालक अपने दो अन्य साथी मिर्जा शहजादा पिता मिर्जा उस्मान निवासी टिकरापारा मन्नू चौक और शेख जाफर पिता शेख जब्बार निवासी चुचुहियापारा के साथ पहुंचा। इसी बीच दोनो व्यक्ति आटो में रखे 35 हजार रूपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।
 
               पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बैग लूटने के बाद सीजी सीजी 10- डी..4975 आटो पर सवार थे। इसके बाद उठाईगिरी का शिकार युवक सरोज निषाद ने तोरवा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत कर आप बीती को पुलिस के सामने रखा।
 
                    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्टेशन के आटो चालकों की मदद से  पतासजाी की। तत्काल तोरवा पेट्रोलिंग पार्टी को अलर्ट मोड में लाया गया। इसके बाद कार्यवाही करते हुए चश्मदीद ग्वाहो के सहयोग से तत्काल संबंधित ऑटो चालकों की पतासाजी की गयी। दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अन्दर धर दबोचा गया।
 
             तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 29500 रुपये बरामद किया गया। इसके अलावा दोनों आरोपिओ के कड़ाई से पूछताछ कर अपराध भी दर्ज किया गया है।
close