शाहरूख खान पर सैफ अली ने किया चाकू से जानलेवा हमला..फरारी से पहले आरोपी गिरफ्तार..पत्नी पर गलत नीयत रखने का लगाया आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पत्नी पर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाकर युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में थाना पहुंचकर शिकायत किए जाने के तत्काल बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने के फिराक में थे। 

            सरकन्डा पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम मुरूम खदान निवासी शाहरूख खान पर सैफ अली ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में थाना पहुंचकर शाहरूख खान ने बताया कि वह शाम सात बजे के आसपास लूना से सब्जी शनिचरी से सब्जी लेकर अशोक नगर मुरूम खदान अपने घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में उसका दोस्त फैजल मिल गया। और रूककर उससे बातचीत करने लगा।

                  घायल अवस्था में तड़पते हुए थाना प्रभारी को शाहरूख ने बताया कि इसी बीच मुरूम खदान निवासी सैफ अली आया। उसने आरोप लगाया कि उसकी बीबी पर वह बुरी नीयत ऱखता है। इसके बाद उसने चाकू से दो बार पेट में हमला किया। रिपोर्ट लिखने के साथ ही पुलिस ने तत्काल घायल शाहरूख अस्पताल में भर्ती कराया।

                   इसके बाद सरकन्डा पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इस बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी सैफ अली खमतराई स्थित एक खण्डहरनुमा मकान में छिपा हुआ। और पुलिस से बचने फरार होने की जुगत लगा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच  गयी। आरोपी को आईपीसी की धारा 307 के तहत गिरफ्तार आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू को बरामद कर लिया है।

close