दो माह से नहीं मिला वेतन, विरोध में निगम कर्मी कल देंगे धरना

Shri Mi
2 Min Read

भिलाई नगर। विगत दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान निगम भिलाई के कर्मचारी बुधवार की सुबह से विरोध स्वरूप निगम मुख्यालय के सामने फिर से धरना देंगे। विदित हो कि निगम कर्मियों को इससे पूर्व दीपावली के मद्देनजर संचित निधि से वेतन का भुगतान किया गया था। इसके बाद अक्टूबर महीने में वेतन देने के लिए निगम के खजाने में रूपये बचे ही नहीं। अक्टूबर जैसे तैसे बिना वेतन बीता और फिर यह महीना भी धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है मगर कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था नहीं हो सकी है जिससे नाराज निगम कर्मी 23 नवंबर को फिर धरना प्रदर्शन करेंगे। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री संतोष जोशी ने बताया कि इसकी जानकारी निगम आयुक्त को दी जा चुकी है। निगम कर्मचारियों/अधिकारियों का माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2022 का वेतन भुगतान आज तक नही किया गया है। लंबित वेतन के संबंध में विगत 10 नवम्बर को समीक्षा बैठक से लेकर आज तक संघ समय-समय पर आयुक्त और महापौर से लगातार अनुरोध करता रहा है किन्तु परिणाम शून्य रहा है। कर्मचारियों में बढ़ते आकोश तथा गेट मिटिंग में लिये गये आम सहमति से कल दिनांक 23 नवंबर को कार्यालयीन समय पर समस्त निगम कर्मचारी (आवश्यक सेवा में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को छोड़कर) निगम मुख्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना वेतन भुगतान के संबंध में देंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close