आप प्रदेश अध्यक्ष काजी ने कहा..सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव..दोहराएंगे पंजाब दिल्ली की जीत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—आम आदमी पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष सलीम काजी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर खुशी का इजहार किया है। काजी ने कहा कीपंजाब विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचण्ड जीत इस बात का संकेत है कि देश की जनता भाजपा और  कांग्रेस, दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है।
 
             जनता ने दोनों पार्टियों को भरपूर समर्थन दिया। लेकिन दोनों दल जन आकांक्षाओं में पूरी नही उतरे। आप ने दिल्ली राज्य में जो कहा उसे कर दिखाया। धर्म और जाति की राजनीति न कर, आप ने विकास और जनता की मूलभूत समस्याओ को दूर कर ने का काम किया।
 
              इसी का नतीजा है कि आप को पंजाब में अभूतपूर्व सफलता मिली है। अन्य राज्यो में भी पार्टी को सीटें प्राप्त हुई हैं। काजी ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली व पंजाब के नतीजों को दोहराएगी भी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close