सलमान खान गिरफ्तार…चोरी की 12 मोबाइल जब्त..60 हजार से अधिक कीमती गांजा बरामद..दो आरोपियों पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 60 हजार का गांजा समेत मोबाइल और मोटरसायल भी जब्त किया है। तोरवा पुलिस ने एक अन्य मामले में आदतन मोबाइल चोर को भी धर दबोचा है। आरोपी के पास से चोरी की 12 महंगी और एक सामान्य मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अळग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले पेश कर जेल दाखिल कराया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 90 हजार रूपयों से अधिक है।
 
लाखों रूपयों की महंगी मोबाइल के साथ पकड़ाया आरोपी
तोरवा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर आरपीएफ के सहयोग से मोबाइल चोर गिरोह के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि बुधवारी बाजार मुल्कराज हांटल के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल लेकर ग्राहक तलाश रहा है। तत्काल दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।  कब्जे से 12 नग स्क्रीन टच और  की-पेड मोबाईल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 90 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी सलमान खान निवासी तालापार को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
हजारों रूपयों का गांजा और मोटरसायकल बरामद
उत्तम साहू ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि स्टेशन तोरवा पम्प हाउस क्र. 3 बी के सामने 2 ब्यक्ति अपने पास मोटर सायकल में रखे बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे है। तत्काल विशेष टीम का गठन कर देवरीखुर्द बुटापारा के पास घेराबंदी कर आरोपियों को हुलिया के आधार पर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्ज से करीब 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 60 हजार रूपयों से अधिक है। इसके अलावा आरोपियों से एक मोटर सायकल और एक मोबाईल भी जब्त किया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 500 रुपयों से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा- 20बी तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनो को गिरफ्तारी के बाद  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विनोद वर्मा और कुनाकू ऊर्फ नानू वर्मा है। दोनो वर्मा मोहल्ला गनियारी कोटा के रहने वाले हैं।
close