सरकंडा थाना के सामने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश…युवक सिम्स में भर्ती…हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—सरकंडा थाना परिसर में एक युवक ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। युवक को जहर पीते देख थाना कर्मचारियों की स्थिति खराब हो गयी। युवक को जहर पीते देख सरकंडा थाना स्टाफ भागकर बाहर खड़ा हो गया। लेकिन थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने मौके की नजाकत को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। ठीक उसी समय थाने के सामने से गुजर रही संजीवनी 108 को रूकवाया। जहर पीनेे वाले युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। फिलहाल युवक का सिम्स में इलाज चल रहा है। स्थिति नाजुक बनी हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             मामला शाम करीब सवा 9 बजे की है। एक युवक परिजनों के साथ पत्नी की शिकायत करने सरकंडा थाना पहुंचा। इस बीच पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। युवक ने देखते ही देखते शीशी में रखे जहर को मुंह उड़ेल लिया। इतना देखते ही सरकंडा थाना स्टाफ थाना छोड़कर बाहर खड़ा हो गया। जहर पीने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने तत्परता दिखाई। घटनाक्रम के बीच सड़क से गुजर रही संजीवनी 108 को रोका। युवक को तत्काल सिम्स के लिए रवाना किया।

                              थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि युवक का नाम सुधांशु सिंह है। युवक जबड़ापारा का रहने वाला है। सुधांशु की पत्नी का नाम तेजस्वी जायसवाल है। दोनो ने प्रेम विवाह किया है। जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनो एक साथ सरकंडा थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने आए थे। इस दौरान सुधांशु के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे। वाद विवाद के बीच सुधांशु ने जेब से जहर की शीशी निकाला। देखते ही देखते जहर की शीशी को मुंह में उड़ेल दिया। जहर पीते ही देखते सुधांशु की हालत बिकड़ने लगी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में संजीवनी के सहयोग युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। फिलहाल सुधांशु की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

                        सूत्रों के अनुसार सुधांशु और उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसे किसके प्रेम प्रसंग को लेकर  परेशानी थी।

                      थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मामले में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि युवक ने जहर क्यों पिया। फिलहाल इसकी जानकारी फिलहाल पूछताछ और जांच के बाद ही होगी।

close