VIDEO-ढाई साल के मुद्दे पर सरोज पाण्डेय के बोल..कांग्रेसियों में हुआ T-20 मैच..CM को बधाई..जिनके साथ अन्याय हुआ..हमारी संवेदना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Bjp Mp, Saroj Pandey, Congress, Priyanka Gandhi Vadra, News In Hindi, India News,

बिलासपुर— भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टी-20 मैच हुआ। सीएम भूपेश बघेल को बधाई। जिनके साथ अन्याय हुआ उनके प्रति हमारी संवेदना है। भाजपा अन्याय के खिलाफ खड़ी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसी के अन्दरूनी मामले में दखल नहीं देती है।

                  भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय आज पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंची। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने बिना नाम लिये कहा कि स्वास्थ्य मंत्रेी के साथ अन्याय हुआ है। मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन कांग्रेस नेता थे। कांग्रेसियों में टी-20 मैच हुआ। जीत के लिए सीएम भूपेश बघेल को बधाई।

                              सरोज पाण्डेय ने बताया कि भाजपा हमेशा अन्याय के खिलाफ रही है। टीएस सिंहदेव को हमारी संवेदना है। पार्टी की उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। सरोज पाण्डेय ने टीएस पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी को अपनी स्थिति का आकलन करना चाहिए।

                  एक सवाल के जवाब में सरोज पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के बीच भ्रम फैलाया। ढाई लाख से अधिक वैक्सीन का डोज बरबाद हो गया। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। सीएम को आम जनता को जवाब देना होगा।

               महंगाई के सवाल पर भाजपा नेत्री ने कहा कि इसके लिए पिछली 13 साल की सरकार जिम्मेदार है। सब्सिडी कांग्रेस सरकार ने दी..भुगतान भाजपा सरकार कर रही है। यदि प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो देश बरबादी की तरफ चला जाता।

TAGGED: , , ,
close