वैज्ञानिकों ने उठाया झाडू…खरपतवार को लगाया ठिकाने..

BHASKAR MISHRA

IMG-20170918-WA0130बिलासपुर— बुनयादी तसर रेशमकीट बीज संघठन, केंद्रीय रेशम बोर्ड में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वस्त्र मंत्रालय के स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के मौके पर अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने ना केवल झाडू उठाया बल्कि श्रमदान भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         रेशम कीट संगठन,केन्द्रीय रेशम बोर्ड में सोमवार को पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लोगों को सफाई का संदेश दिया।  संघठन के निदेशक डॉ.आलोक सहाय ने कहा कि सभी लोगों अपनी कार्यशैली में साफ सफाई को अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होने कहा कि बीमारियों पर नियंत्रण और खुशनामा वातावरण तैयार करने सभी लोगों को सफाई अभियान में बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए। सहाय ने कार्यालय में पौधरोपण किया।

                    पौधरोपण कार्यक्रम में करंज, नीम, गुलमोहर और अर्जुन के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में संघठन और अधीनस्थ ईकाई के कर्मचारियों ने  कार्यालय परिसर में सडकों की साफ-सफाई अभियान चलाया। अर्जुन के बाग़ में  खरपतवार की साफ़ सफाई और कीटपालन के स्थान की साफ़ सफाई में सभी लोगों मिलजुलकर श्रमदान किया।

                                 वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बी. के. सिंघल, डॉ. एम्. एस. राठौर ने बताया की स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2017 को खत्म होगा। इस दौरान साफ सफाई को जन जन तक पहुंचाने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। निदेशक ने राष्टहित में सभी लोगो को स्वच्छता अभियान में योगदान देने को कहा।

close