कांग्रेस नेत्री का हर्षिता पर निशाना..कहा विपक्ष से पहले महिला बनें..किरणमयी ने ठीक कहा..महिलाएं,महिलाओं की दुश्मन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को महिला कांग्रेस की तरफ से शुभकामनाएं है। उन्होंने महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए कड़बी लेकिन सही बात कही है। महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन होती है। इसलिए महिलाओ महिलाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। यह बातें सीमा पाण्डेय जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर कही। सीमा पाण्डेय ने बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक विदुषी हैं। महिला विषय पर उनका व्यापक अध्ययन है। उन्होने जो भी कहा एक महिला होने के नाते हम सब स्वागत करते हैं। सभी महिलाओं को इस बात को अच्छी तरह से आत्मसात करने की जरूरत भी है। क्योंकि समाज में अक्सर देखने को आया है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के पीछे एक महिला जरूर होती है। 
 
          जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने बताया कि महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी के कार्यकाल में महिलाओं को हर हालत में न्याय मिलेगा। आयोग का रूतवा भी बढ़ेगा। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं में जरूर कमी आएगी। 
 
               सीमा पाण्डेय ने राज्य की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बेटियों की क्या स्थिति थी..यह बात किसी से छिपी नही हैं। उन्हें किरणमयी नायाक पर किसी प्रकार के बयान का अधिकार नहीं है। पहले उन्हें कार्यकाल को याद करना चाहिए। जबकि किरणमयी नायक को जुमा जुमा कुछ महीने ही कार्यभार संभालते हुए है। इस दौरान उन्होने जितना काम किया…उतना काम तो हर्षिता पाण्डेय ने पूरे कार्यकाल के दौरान नहीं किया है। 
 
              सीमा पाण्डेय ने हर्षिता को कहा कि उन्हें अपने बयान को लेकर किरणमयी नायक से माफी मांगनी चाहिए। सीमा ने कहा कि हर्षिता को समझना होगा कि बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सिर्फ नारा ही रहा हहै। जबकि इस दौरान छत्तीसगढ़ से 27 हजार बेटियाँ गायब हो गयी। आज जब बेटियों को किसी दुर्घटना की आशंका से आगाह किया जा रहा है तो हर्षिता पाण्डेय विपक्ष की भूमिका निभाने की लालसा में महिला सुरक्षा को दरकिनार कर रही है। इतना ही नहीं उन्होने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसलिए महिला आयोग अध्यक्ष ने ठीक ही कहा है कि महिलाओं की दुश्मन कोई और नहीं बल्कि महिलाएं ही होती हैं।
 
                सीमा ने बताया कि किरणमयी नायक का बयान महिलाओं को सतर्क करने के लिए था। हम सब महिलाओं को गर्व है कि हमारी राज्यमहिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार में होते हुए किसी की गलतियों पर पर्दा नही डाला।  बल्कि गलती करने से बचने की समझाइश दी है।
close