अज्ञात शव मिलने से सनसनी..मौत का कारण अज्ञात..जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—- जरहागांव थाना क्षेत्र के भथरी तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले की खबर पुलिस तक पहुंची। शव को तालाब से निकाला गया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी आस पास के थानों को भी दी गयी। 
 
            जराहागांव थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने जानकारी दी है कि ग्राम भथरी के खदान के तालाब में एक अज्ञात शव मिला है। शव किसी 45 साल के व्यकित का है। सुबह तालाब से गुजर रहे लोगों को शव दिखायी दिया। लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। 
 
          जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार साहू स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के बीच शव का पहचान कराया गया। लेकिन शव किसका है..किसी ने जानकारी नहीं दी।
 
            राजकुमार साहू ने बताया कि शव का फोटो आस पास के थाना क्षेत्रों को भेजा गया है। साथ ही वाट्सअप पर भी वायरल किया गया है। फिलहाल शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
TAGGED:
close