Holi में रंग डालने के विवाद में चली गोली, एक की मौत

Shri Mi
1 Min Read

भिंडमध्यप्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के चरी कनावर गांव में आज होली में रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार चरी कनावर गांव में सुबह होली उत्सव मनाया जा रहा था। इसी बीच लोकेंद्र सिंह भदौरिया और रंजीत सिंह भदौरिया के पक्ष के बीच रंग डालने पर विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान डीजे पर पथराव हुआ। घटना में रंजीत सिंह ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली लोकेंद्र सिंह (50) को लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close