अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदेश व्यापी सत्याग्रह..बिलासपुर में भी धरना प्रदर्शन..नेताओं ने कहा..इसी योजना ने रूस को जंग में नीचा दिखाया

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बिलासपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ स्थानीय विधायक की अगुवाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश भी जाहिर किया।
                         सत्याग्रह प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ है। अप्रशिक्षित सैन्य संगठन से देश की रक्षा कर पाना सन्देह पैदा करता है। जिसका ताजा उदाहरण रूस है। रूस अपने अप्रशिक्षित सैन्य संगठन के कारण सभी आधुनिक उपकरण होने के बाद भी यूक्रेन जैसे कमजोर देश से भी जीत के लिए संघर्ष कर रहा है। पांडेय ने बताया कि 4 साल बाद अग्निवीर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्हें पेंशन नहीं मिलेगा और ना ही मेडिकल की सुविधाएं होंगी। 
             शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि सेना में इस समय 52 हजार से अधिक पद खाली है। केंद्र सरकार 4 वर्ष बाद मात्र 46 हजार सैनिको की भर्ती अग्निवीर के रूप में करने जा रही है। 4 साल बाद इनमें से 75 प्रतिशत अग्निवीर बाहर हो जाएंगे। इससे सेना को बहुत नुकसान होगा। नरेंद्र मोदी और भाजपा चाहती है कि देश सैन्यविहीन हो जाए। जबकि अंतरार्ष्ट्रीय परिस्थितियां ऐसी बन रही है कि देश के पास मजबूत ,प्रशिक्षित ,पूर्णकालिक सेना की जरूरत है। ताकि देशप्रेम की जज्बा से  देश की सेवा कर सकें।  शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ वादा खिलाफी किया है। नोटबन्दी, जीएसटी लागू  कर केन्द्र सरकार ने छलावा किया है। किसान विरोधी नीतियों के चलते ना केवल किसान बल्कि जनता भी परेशान है। अग्निपथ योजना ने युवाओ के  सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
                       महापौर रामशरण यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ” वन रैंक वन पेंशन ” की बात करते थे।अब युवाओ को सैनिक बनने के लायक नही समझा जा रहा है। अग्निवीर के नाम पर कांट्रेक्ट सैनिक तैयार किया जा रहा है। समझने वाली बात है कि जिनका भविष्य ही चार साल का होगा वह भला कैसे पूरे मन से देश की सेवा करेंगे।
                 कार्यक्रम में ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,योग सदस्य रविन्द्र सिंह ,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, उदय बिहारी सिंह, शहज़ादी कुरैशी,शांति उपाध्याय, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी,अनिल शुक्ला,विनोद साहू, जावेद मेमन, मोती ठारवानी,चन्द्रशेखर मिश्रा, ज़फ़र अली ने भी संबोधित किया। 
                कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रभारी और विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग सदस्य रविन्द्र सिंह,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, महेश दुबे,राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, राजेश पांडेय,एसपी चतुर्वेदी,नरेंद्र बोलर, ज़फ़र अली, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,जावेद मेमन,विनोद साहू, मोती ठारवानी,सीमा पांडेय,शिल्पी तिवारी,राजेश शुक्ला, अजय यादव,साई भास्कर,रामा बघेल,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव,आशा सिंह, चित्रलेखा कंस्कार, त्रिवेणी भोई,शहज़ादी कुरैशी, शांति उपाध्याय,रीता मजूमदार, अनुराधा राव,किरण कश्यप,सरिता शर्मा, अनिता लवहतरे, प्रतिमा सहारे,प्रीति पाटन वार,शुभलक्ष्मी,पिंकी बत्रा, इब्राहिम अब्दुल,राजेश जायसवाल,नसीम खान,काशी रात्रे,अर्जुन सिंह,बद्री यादव,अन्नपूर्णा राज कुमार बंजारे,लल्ला सोनी,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,अमीन मुगल ,रामदुलारे रजक,आनन्द तिवारी,दीपांशु श्रीवास्तव, भजन गांधी,शाहिद कुरैशी,अनुराग पांडेय,सतीश गोयल,रेखेन्द्र तिवारी,रणजीत खनूजा,शिवा मुदलियार,जगदीश सोनी,केशव गोरख, आनन्द तिवारी,सुनील सिंह,वीरेंद्र सारथी, एसएल रात्रे ,आशु पांडेय, सुदेश दुबे, सुबोध, सुभाष, विनय वैद्य, श्यामलाल चांदनी, तजम्मुल हक, अजय पन्त, ब्रम्ह देव,सन्दीप बाजपेयी, लव्हात्रे, ,सुहैल अहमद, प्रह्लाद कष्यप, शाज़ी मैथ्यू, राकेश सिंह, करम गोरख, देवेंद्र मिश्रा, शेख असलम, मोह अयूब,रामचन्द क्षत्री, मनोज शर्मा,कप्तान खान,ब्रजेश साहू,फिरोज खान,अजय काले,शंकर परिहार,रिंकू छाबड़ा,श्याम कश्यप,शिशिर कश्यप,राजकुमार कश्यप,हीरा यादव,चुट्टू अवस्थी,सूर्यमणि तिवारी,शंकर कश्यप, हेरि डेनियल  हरमेंद्र शुक्ला, उदय बिहारी, गणेश रजक, हरीश ठाकुर, अखिलेश गुप्ता,रेहान रज़ा, गोविंद किस्त,कमल डूसेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।
close