कर्मचारी आंदोलन की बनेगी रणनीति, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को दुर्ग में,नए प्रांताध्यक्ष का भी होगा चुनाव

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 का सप्तम् प्रांतीय अधिवेशन एवं महासमिति की बैठक रविवार को अरूण वोरा, चेयरमैन छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन एवं विधायक दुर्ग के मुख्य आतिथ्य तथा धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग के विशिष्ट आतिथ्य में खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में दो सत्र सम्पन्न होगा। इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रांताध्यक्ष के सेवानिवृत्ति उपरांत नवीन प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न होगा। जिसमें प्रदेश के समस्त संभागीय, जिला, तहसील, विकास खण्डों एवं उपसमिति संयोजक, अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी हजारों की संख्या में भाग लेगें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी मुख्य संरक्षक व निर्वाचन अधिकारी पी.आर.यादव, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी, व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संध के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम.पी.आड़े, संरक्षक शालिक सिंह ठाकुर, विशेष रूप में उपस्थित रहेगें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उक्त जानकारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रदेशाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि कोरोना काल के बाद इस व्यापक प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न कराने की महती जिम्मेदारी दुर्ग जिला शाखा अध्यक्ष विजय लहरे द्वारा ली गई है। प्रथम सत्र में संघ के पंजीकृत संविधान के अनुरूप त्रिवर्षिय प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन तथा द्वितीय सत्र में सेवा निवृत्त कर्मचारी नेताओं का सम्मान एवं प्रदेश में कर्मचारियों की व्यापक उपेक्षा, लंबित 12 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता, 7 वें वेतनमान् के अनुरूप 20 प्रतिशत् गृहभाड़ा भत्ता केन्द्रीय कर्मचारियों के समान तत्काल देय तिथी से प्रदान करने, 14 सूत्रीय मांग, पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट, प्ररिवीक्षा अवधि समाप्त करने, अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण जैसे ज्वलंत समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श कर, आंदोलनात्मक निर्णय लिया जाकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश आंदोलन को सफल बनाने रणनीति तैयार की जावेगी।

इस अधिवेशन में संघ के लिए समर्पित भाव से सेवा करने वाले सेवानिवृत्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, एम.पी.आड़े, का सम्मान किया जावेगा। इसके अतिरिक्त सेवा निवृत्त जिला एवं तहसील अध्यक्ष क्रमशः इदरीश खॉन जिला रायपुर, ए.सुधाकर राव, जिला बीजापुर, आर.के.वर्मा जिला बेमेतरा, गोपाल नायक जिला रायगढ़, रामकुमार मिश्रा तहसील मस्तुरी, रमन यादव तहसील खरसियां, प्रदीप साहू तहसील लैलुंगा, फणिन्द्र प्रधान तहसील पुसौर, रोमन जायसवाल प्रांतीय अध्यक्ष अमीन पटवारी संध, को भी सम्मानित किया जावेगा। इस अधिवेशन में आज रविवार प्रातः 9 बजे गौरवपथ स्थित कर्मचारी भवन, रायपुर से सैकड़ों की संख्या में राजधानी के कर्मचारी प्रतिनिधि महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, प्रांतीय सचिव आलोक जाधव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, नरेश वाढ़ेर, सी.एल.दुबे, मनोहर लोचनम्, विमल चंद्र कुण्डू, राजू मुदलियार, संजय झड़बड़े, साहिल मुदलियार, संभागीय उपाध्यक्ष रधुनाथ भारद्वाज, बी.पी.वर्मा, दिनेश मिश्रा, राकेश वर्मा, सुनील जरौलिया, के नेतृत्व में दुर्ग प्रस्थान करेगें।

इसी प्रकार बिलासपुर संभाग के कर्मचारी कर्मचारी अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा, जगत मिश्रा, बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, रायगढ़ अध्यक्ष कलीमुल्लाह खॉन, संतोष पाण्डेय, सरगुजा अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, चांपा जांजगीर अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला, कोरबा अध्यक्ष जे.पी. उपाध्यक्ष मुंगेली अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, पेण्डा-मरवाही कलाम खॉन, धमतरी अध्यक्ष कृष्णा साहू, बलौदाबाजार पी.के.हिरवानी, बस्तर से टार्ज़न गुप्ता, कांकेर अध्यक्ष प्रदीप कदम्, कोण्डागांव, यशवंत सिंह, महासमुंद ओम नारायण शर्मा, बीजापुर अध्यक्ष ए.सुधाकर राव, सुकमा अशोक यादव, राजनांदगावं अरूण देवॉगन, आनंद श्रीवास्तव, के नेतृत्व में दुर्ग प्रस्थान कर चुके है। इस प्रकार हजारों की संख्या में कर्मचारी सम्मेलन में भाग लेगें ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close