AIIMS का विधानसभा में समर्थन…बिलासपुर में उमड़ा जनसैलाब…महाराणा चौक पर कंधे पर उठाकर स्वाथ्य मंत्री TS का नगर वासियों ने किया आतिशी स्वागत..कहा-चुनाव में ऐसी रहेगी भूमिका

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—विधानसभा में बिलासपुर के लिए एम्स के लिए भारत सरकार से मांग पर विपक्ष से व्यापक समर्थन पाने के बाद अल्प प्रवास पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे। निर्धारित समय से करीब एक घंटा देर से पहुंचे टीएस सिंहदेव को बधाई देने और स्वागत करने पहुंची..कांग्रेसियों के साथ नगर वासियों की भीड़ ने आतिशी स्वागत किया। इस दौरान नगर वासियों ने मंत्री और विधायक कंधे पर उठाकर अपना उत्साह जाहिर किया। टीएस सिंहदेव ने भी हमेशा की तरह इसका श्रेय प्रदेश सरकार,नगर विधायक और बिलासपुर वासियों को दिया। इस दौरान सिंहदेव ने खुली सड़क पत्रकारों के कमोबेश सभी सवालों का जवाब भी दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बिलासपुर को मिलेगा एम्स

  विधानसभा में बिलासपुर के लिए एम्स की मांग और विपक्ष से व्यापक समर्थन के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप चौक पर टीएस के काफिले को रोककर नगरवासियों ने अपनी उमंग और उत्साह को जाहिर किया। भीड़ इतनी थी कि करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मुझे खुशी होगी जब बिलासपुर के लिए एम्स का एलान भारत सरकार करेगी।

बातचीत के दौरान टीएस ने कहा कि भारत सरकार ने छोटे राज्यो को एक और बड़े राज्यों को एक एक  एम्स देने का फैसला किया है। उन्होने स्पष्ट किया कि बिलासपुर को एम्स मिलने की संभावना भी है। प्रदेश सरकार के साथ ही विपक्ष ने सर्वसम्मति से भारत सरकार प्रस्ताव भेजा है। बिलासपुर के लिए एम्स को जरूरी बताया। टीएस सिंहदेव ने बताया कि हमारा प्रयास अंतिम समय तक रहेगा। उम्मीद भी है..बिलासपुर को एम्स हासिल होगा।

कमियों को करेंगे दूर

सिम्स का बर्न यूनिट रेफरल बनकर रह गया है। आपके पास रूपये भी हैं…प्रस्ताव भी भेजा गया है। फिर मुहर कब लगेगा। सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कमियों को सामने लाते रहना चाहिए। इससे हमें सहयोग मिलता है। जल्द ही मामले को गंभीरता के साथ लिया जाएगा। व्यवस्था भी सुधारेंगे।

ईडी की कार्रवाई को बताया गलत

महाधिवेशन में ईडी की भूमिका पर टीएस ने कहा कि ईडी अपनी कार्रवाई करे। इसमें किसी को एतराज नहीं है। लेकिन महाधिवेशन को प्रभावित करने ई़डी का छापा ठीक नहीं। चुने हुए प्रतिनिधियों के ठिकाने पर बेवजह ईडी का छापा गलत है। आयोजन के समय इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है।

राहुल गांधी की पदयात्रा सफल

 राहुल गांधी की पदयात्रा काम नही आयी..पूर्वी भारत में तीन राज्यों के चुनाव में सफलता नहीं मिली। भाजपा ने सरकार भी बना लिया है। मंत्री ने कहा कि मेघालाय को छोड़कर दो राज्यों में भाजपा और गठबंधन को सफलता मिली है। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। राहुल गाधी की पदयात्रा बहुत सफल रही। संगमा के कंधे पर सवार होकर मिली सफलता को अपनी सफलता कहना उचित नहीं है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि सेवन सिस्टर राज्य बहुत छोटे हैं। आर्थिक पैकेज का इन राज्यों में हमेशा कमी रही है। इन राज्यों का फण्ड केन्द्र सरकार के हाथों में रहता है। जो भी सरकार दिल्ली में रहती है सेवन सिस्टर राज्यो में मांग उसकी जीत होती।

1960 के बाद महाधिवेशन

सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ। अधिवेशन पूरी तरह से सफल रहा। 1960 में रायपुर में नेहरू जी की उपस्थिति में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। अब महाधिवेशन का आयोजन गर्व का विषय है।

चुनाव में आम आदमी की भूमिका

विधानसभा चुनाव 2023 के सवाल पर टीएस बाबा ने बताया कि देश का निवासी और आम नागरिक की जो भूमिका होती है। वह उनकी भी भूमिका होगी। 

close