कांग्रेसियों की जुनून के सामने सूरज भी हारा..अरविन्द की अगुवाई में..भूपेश और अटल का उतनी ही गर्मजोशी से किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—शनिवार को विधानसभा की जनता से भेंंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर की जनता के बीच पहुंचे। जगह जगह मुख्यमंत्री का फूल माला और फटाखा फोड़कर कार्यकर्ता और नेताओं ने स्वागत किया। इसी क्रम में गांधी चौक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने मुख्यमंत्री और पर्यटन बोर्ड चैयरमैन समेत का 45 डिग्री पारा में गर्मजोशी के साथ अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  बिलासपुर विधानसभा में भेट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जगह जगह कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश मुखिया का स्वागत किया। इसी क्रम में गांधी चौक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने बाजे गाजे के साथ फूल माला के साथ भूपेश बघेल और पर्यटन बोर्ड चैयमैन अटल श्रीवास्तव का आतिशी स्वागत किया।
अरविंद शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल का हमेशा से बिलासपुर और बिलासपुर की जनता के साथ गहरा लगाव रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए,अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में मुख्यमंत्री ने झमाझम बारिश के बीच अरपा बचाओ पदयात्रा में ना केवल शामिल हुए। बल्कि एलान भी किया था कि सरकार बनते ही अरपा को सदानीरा बनाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होने अपना वादा निभाया।
कांग्रेस की सरकार बनते ही अरपा नदी में दो बैराज, फोरलेन सड़क का एलान किया। निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने वादा निभाते हुए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना का सिलसिला शुरू किया। कमोबेश यह अभियान अब भी जारी है। धनवंतरी मेडिकल स्टोर का खोला जाना मुख्यमंत्री की गरीबो और जनता के प्रति गहरे लगाव को  जाहिर करता है। धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर जनता को 70 प्रतिशत की रियायत पर दवाइया उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री के जनहित के कार्यों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जाहिर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भावनाओं का सम्मान और आदर भी किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,महामंत्री राकेश सिंह,शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पिंकी बत्रा,प्रीति पाटनवर,चित्रलेखा कांसकर,त्रिवेणी भाई,शिव शंकर कश्यप,तज्जुमल हक,काजू महाराज,शशांक त्रिवेदी,वैभव शुक्ला,अनिल घोरे, करम गोरख,शशांक देवांगन,रवि सिंह,ओम कश्यप,गुलशन सोन,राकेश देवांगन, सीखी यादव,गज्जू सोनी,उमेश वर्मा महिलाओं समेत युवाओं ने शिरकत किया।
close