स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय का संविदा भर्ती परिणाम जारी

Shri Mi
2 Min Read

राजनांदगांव-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 एवं 28 सितम्बर 2021 को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 27 सितम्बर को हुए साक्षात्कार में 35 अभ्यर्थी तथा 28 सितम्बर को हुए साक्षात्कार में 23 अभ्यर्थी का चयन किया गया है।विभिन्न पदों के लिए 27 सितम्बर को हुए साक्षात्माकर के माध्यम से व्याख्याता अंग्रेजी के 4 पद, व्याख्याता रसायन के 2 पद, व्याख्याता भौतिकी के 2 पद, व्याख्याता हिन्दी के 1 पद, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के 2 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 3 पद, शिक्षक सामाजिक विज्ञान के 4 पद, शिक्षक विज्ञान के 5 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के 8 पद, सहायक शिक्षक कला समूह के 2 पद तथा सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के 2 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी तरह 28 सितम्बर को हुए साक्षात्कार के माध्यम से व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 1 पद, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 5 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 2 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 8 पद एवं व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 1 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close