उस्लापुर ओव्हरब्रिज सड़क हादसाः भीड़ देख रूका स्वास्थ्य मंत्री का काफिला.. टीएस ने अपनी गाड़ी से घायल को भेजा सिम्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- उस्लापुर ओव्हरब्रिज पर भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार को गंभीर चोट पहुंची है। हादसे के बाद भीड़ इकठ्ठी हो गयी। ट्रैफिक जाम होने से दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इसी दौरान प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला पहुंच गया। भीड़ को देखते ही खुद स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुंचे। वस्तुस्थिति का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिम्स रवाना किया। साथ ही फोन कर सिम्स प्रबंधन को बेहतर इलाज किए जाने की बात कही। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          शाम करीब साढ़े पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला ओव्हरब्रिज उस्लापुर में भीड़ के चलते फंस गया। भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खुद मौके पर पहुंचे। उन्होने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहा है। किसी भारी वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोट पहुंची है। वाहन के टक्कर से घायल व्यक्ति की स्कूटी भी टूट चुकी है।

           स्थिति को देखते ही टीएस सिंह देव ने कांग्रेस नेता पंकज सिंह को व्यक्ति को तत्काल अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करने को कहा। साथ ही रिपोर्ट देने दिए जाने का निर्देश भी दिया। काफिले में तत्कालीन समय नगर विधायक शैलेश पाण्डेय, आदित्यवेश्वर सिंह के अलावा कांग्रेस नेता पंकज सिंह और आशीष उर्फ मोनू अवस्थी मौजूद थे। 

                     जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे। बिलासपुर पहुंचते ही टीएस सिंहदेव का काफिला विधायक शैलेष पाण्डेय के आवास आसमा सिटी को रवाना हुआ। इसी दौरान उस्लापुर ओव्हरब्रिज पर भारी भीड़ देखने के बाद टीएस सिंहदेव का काफिला रूक गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल को सिम्स के लिए इलाज के लिए रवाना किया। 

                               बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का नाम पुरूषोत्तम यादव है। किसी भारी वाहन की चपेट मे आने से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति डॉ.प्रकाश लार्डीकर अस्पताल में ड्रायवर का काम करता है। फिलहाल उसका इलाज सिम्स में चल रहा है।  

TAGGED:
close