तन्खा ने किया एलान..बार संघों को देंगे कानूनी पुस्तकें..कम्यूटर भी लगाया जाएगा..वकीलों ने जताई खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कांग्रेस सांसद और कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा ने कोरोना काल में एक बार फिर वकीलों के सहयोग में हाथ बढ़ाया है। विवेक तन्खा ने प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे की  मांग पर मुहर लगाया है। तन्खा ने कुछ जिला बार संघो को आवश्यकता नुसार 50 हजार तक कानून की पुस्तक और कंप्यूटर देने का एलान किया है। 
 
                 प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि सभी बार को पत्र लिखकर 2 दिनों के अन्दर प्रस्ताव मंगवाया गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद अनुमोदन के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। संदीप ने कहा कि तन्खा की  घोषणा से विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गण रमेश सिंह,राजेश दुबे, मोहन निषाद, नद कुमार पटेल, राजेन्द्र पांडेय, राकेश दीवान, आलोक दुबे,ओम प्रकाश शर्मा, कहकशा दानी ,विनीत मदान, मनोज श्रीवास, भेष साहू,भीखम सिन्हा, रमेश सिन्हा, मनोज चौधरी, हिमांशु शर्मा,कृष्णा देवांगन, राजेन्द्र तिवारी,अरमान,अनुमेश सिंह, राजेश सिन्हा सहित सभी कांग्रेस विधि विभाग ने खुशी जाहिर किया है।
 
             प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने कहा कि विवेक तन्खा के प्रयास को हमेशा याद रखा जाएगा। प्राफ्त होने वाली कानून की पुस्तकें और कंप्यूटर जिला बार संघो को दिए जाने की एलान के बाद लोगों में खुशी है।
TAGGED:
close