तेंदुए का शिकार

Shri Mi
1 Min Read

tendua(प्राण चड्ढा)बिलासपुर।बिलासपुर से 16 किलोमीटर दूर लमेर गांव में युवा नर तेंदुए के शिकार का प्रकरण सामने आया है।शव देख कर प्रतीत होता है कि 10 दिनों से तेंदुए की लाश यहाँ पड़ी हुई है। शव का अधिकांश हिस्सा सड़ चुका है और कीड़े भी लग गए है।मौके पर पहुँचे डॉ पी.के.चन्दन ने शव की परीक्षण कर बताया कि तेंदुए के चारों पंजो से नाख़ून निकल लिए गए है और लकी बोन भी शिकारियों ने निकाल ली है।यहाँ से लगभग आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर  अरपा भैसा झार प्लान्टेशन और परियोजना चल रही है। प्लान्टेशन में कई जंगली जानवरों का रहवास है। साथ ही यहाँ फोर लेन सड़क का काम भी तेज गति से चल रहा है और पास ही लखनी देवी का मंदिर है साथ ही घना जंगल भी है। पिछले कुछ साल में यहाँ तेंदुए के आतंक की कई घटना सामने आ चुकी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close