तखतपुर में चोरों का आतंक…व्यापार संगठन अध्यक्ष का एलान….मंगलवार को बन्द रहेगा शहर…निकालेंगे रैली..देंगे धरना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–(टेकचंद कारड़ा)— तखतपुर के व्यापारियों ने नगर में लगातार हो रही चोरी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नगर बन्द का एलान किया है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की उदासीनता से चोरों के हौंसले बुलन्द है। आम जनता और व्यापारियों में चोरों के खिलाफ भय का वातावरण है।
 नगर में पिछले  दिनों लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर तखतपुर के व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। महीने में एक ही दुकान को  तीन बार लगातार निशाने बनाए जाने को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने बताया कि बाबा पान मसाले के अलावा चोरों ने महीने भर के अन्दर अन्य दुकानों को भी कई बार निशाना बनाया है।
 व्यापारियों की माने तो कुछ दिनों पहले ही व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने कोे लेकर ज्ञापन दिया था। बावजूद इसके ना तो चोरी रूकी…और ना ही पुलिस की सक्रियता ही नजर आयी।  सभी व्यापारियों ने  28 फरवरी मंगलवार को नगर बंद का एलान किया है। पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। 
सभी व्यापारियों ने 27 फरवरी को बैठक कर सर्व सम्मति से नगर बंद का फैसला लिया है। तखतपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने बताया कि 28 फरवरी को पूरे दिन नगर बंद का आह्वान किया गया है। सुबह 9 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी।  शाम 4  बजे पुराना बस स्टैंड स्थल पर व्यापारी गण धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही चोरी के गुनहगारों को पकड़ने को लेकर दबाव भी बनाएंगे।
close