CG-TET एडमिट कार्ड जारी, व्यापमं ने जारी किया तीन वेब लिंक

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG-TET 2022) के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी तीन वेब लिंक के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों पर 18 सितम्बर को होनी है।

व्यापमं ने इन वेब लिंक http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ और http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया है। ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी (Chips), जनसंपर्क संचालनालय और संचालक एस.सी.ई.आर.टी. की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में करीब 4 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है।

18 सितम्बर को प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में बने केंद्रों पर इसकी परीक्षा होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होनी है। यह पेपर केवल प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होनी है। यह पेपर मिडिल स्कूल के शिक्षकों के लिए है।

तीसरी बार हो रही है शिक्षक पात्रता परीक्षा

अधिकारियों का कहना है, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत यह परीक्षा शिक्षक नियुक्त होने के लिए अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा केवल शिक्षक बनने की पात्रता तय करेगा। इससे शिक्षक नियुक्ति का आदेश नहीं माना जा सकता। एक बार परीक्षा पास करने के बाद पात्रता आजीवन बनी रहेगी। अंक सुधार के लिए बाद में भी परीक्षा दिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसी परीक्षा तीसरी बार आयोजित की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close