किसको पड़ी टीएल में फटकार…क्यों आया कलेक्टर को गुस्सा…कहा…काम करें या परिणाम के लिए रहें तैयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

dayanand_p_bsp_indexबिलासपुर—टाइम लिमिट बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों का बारी बारी से पेंच कसा। कलेक्टर ने सामाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा। नाराज कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन को लेकर शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बावजूद इसके विभाग ने शासन के निर्देश को गंभीरता नहीं लिया है। उन्होने खलखो को फटकार लगाते हुए कहा कि आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में ना आएं। गलत जानकारी देने पर गंभीर परिणाम के लिए भी तैयार रहें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    हमेशा की तरह आज मंगलवार को टीएल बैठक हुई। लेकिन आज की टीएल समाज कल्याण विभाग के लिए काफी कड़वा साबित हुआ। संतोषप्रद जानकारी नहीं मिलने से नाराज कलेक्टर पी.दयानन्द ने संयुक्त संचालक खलखो को जमकर फटकारा है। आधी अधूरी और गलत जानकारी मिलने से नाराज कलेक्टर को बोलना पड़ा कि बैठक मेें तैयारी के साथ आएं। कलेक्टर पी.दयानन्द ने समाज कल्याण विभाग संयुक्त संचालक से डीबीटी की जितने बार भी जानकारी मांगी। उन्होने हर बार अलग अलग जानकारी दी।

                                           मालूम हो कि राष्ट्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन खाताधारकों को आधार से लिंक किया जाना है। शासन की मंशा है कि डीबीटी से फर्जी पेंशनधारियों की स्क्रीनिंग हो जाएगी। इसी बात को लेकर टीएल में कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग संयुक्त संचालक से पूछा कि अब तक कितने खातों को आधार से लिंक किया गया है। लेकिन समाज कल्याण विभाग संयुक्त संचालक ने हर बार गलत जानकारी दी।

                   खलखो के उत्तर से नाराज कलेक्टर पी.दयानन्द को कहना पड़ा कि लापरवाही की हद होती है। निर्देश के बाद भी अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पेंशन को लेकर गड़बड़ियों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बावजूद इसके मामले को हल्के में लेकर गुस्ताखी की जा रही है। कलेक्टर को कहना पड़ा कि अधिकारी विभागीय जानकारी के साथ बैठक में आएं। काम करें या गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहें।

                                 जानकारी के अनुसार बिलासपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन के कुल 61 हजार से अधिक खाते हैं। शासन के अादेशानुसार सभी खातों को आधार से लिंक किया जाना है। सरकार की मंशा है कि बैंक से आधार नम्बर लिंकअप के बाद फर्जी पेंशनधारी बाहर हो जाएंगे। निर्देश के बावजूद टीएल बैठक में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही देखन को मिली। जिसके कारण कलेक्टर पी.दयानन्द का गुस्सा मिस्टर खलखो पर चेतावनी के रूप में सामने आया ।

close