आदिवासी लड़की की मौतः लोगों ने किया थाना घेराव..भाजपा नेता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—आदिवासी लड़की की मौत मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने  सकरी थाना का घेराव किया। भाजपा नेता रोहित मिश्रा ने स्थआनीय लोगों के साथ आदिवासी लड़की की मौत के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तारी की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सकरी थाना का भाजपा नेता रोहित मिश्रा की अगुवाई में आदिवासी लड़की की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने घेराव किया। रोहित ने बताया कि दुर्गा नेताम का पिता राधेश्याम नेताम  गार्ड का काम करता है। एक दिन पहले दुर्गा नेताम शाम 5 करीब बजे गायब हो गयी। दूसरे दिन सुबह 5 बजे घर के सामने उसका मृत शरीर मिला। दुर्गा का अर्ध नग्न अवस्था में थी। शर्ट और मुंह में खून लगा हुआ था। नाक और मुंह में दबाव का निशान था। शरीर अकड़ा हुआ और पैर  में रगड़ने का निशान भी था। 

                शरीर देखने से ऐसा लगा रहा था कि किसी ने उसे उसकी हत्या की है। और घर के सामने लाकर फेंक दिया है।  दुर्गा नेताम के परिवार वालों ने हत्या कि आशंका जाहिर की है। पुलिस जांच पर परिवार का संदेह है। बेहतर होगा कि पुलिस प्रशासन किसी सम्मानित एजेंसी से न्यायिक जांच कराए। 

                रोहित ने बताया कि मामला आदिवासी समाज से जुड़ा है।  थाना घेराव में सर्व आदिवासी समाज के लोग शामिल हैं। इस मौके पर रोहित मिश्रा के अलावा,समाजसेवी समीर शुक्ला,राजीव शर्मा,पूनम शुक्ला,राजेश नेताम, कपिल मरकाम, भोला मंडावी, भगत सिंह,रामखेलावन नेताम, आकाश नेताम,उत्तम दास मानिकपुरी,राजेश कुमार, विकेश यादव,संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

close