भारी मात्रा में कबाड़ बरामद..अवैध परिवहन करते ट्रक और आटो जब्त..दो आरोपियों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने कबाड़ का अवैध परिवहन करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलि सने कबाड़ से भरे दस चक्का वाहन और आटो को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार से अधिक कीमती कबाड़ कोॆ कब्जे में लिया गया है। 
 
                            सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि पुलिस कप्तान और अतिरिक्त पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार कबाड़ का अवैध परिवह करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मं थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कबाड़ का अवैध परिवहन करते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। 
 
          मुखबिर से जानकारी मिली किन्यू बस स्टैंड तिफरा रायपुर रोड और बन्नाक चौक सिरगिट्टी मोड की तरफ अवैध कबाड़ के साथ परिवहन किया जा रहा है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए थाना सिरगिट्टी पुलिस टीम ने दोनों ही ठिकानों पर एक साथ धावा बोला।
 
        बस स्टैंड तिफरा के पास 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 12 सी 2820 को रोककर जांच पड़ताल की गयी। ट्रक में अवैध कबाड़ का दस्तावेज मांगा गया। जरूरी कागजात नहीं दिखाए जाने पर कबाड़ को जब्त किया गया। इसके अलावा बन्नाक चौक के पास ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 AS 4119 को रोककर जांच करने पर अवैध कबाड़ की जानकारी मिली। दोनों ही आरोपियों को कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
                            कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक धनुष पाटले और सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, आफाक खान, प्रशांत राठोर ,तारकेश्वर मिश्रा की अहम भूमिका रही।
 
आरोपियों के नाम
1) करतार चंद्र पिता रामफल उम्र   निवासी रतनपुर थाना रतनपुर बिलासपुर                              2) राजेश पाल पिता महेश पाल  निवासी शारदा नगर तालापारा थाना सिविल लाइन
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close