दो लाख 14 हजार बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड…कलेक्टर अवनीश ने बताया…दो दिवसीय शिविर में सभी को बनवाना होगा कार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 बिलासपुर—राशन दुकानों में 12- 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने आम जनता से निवेदन किया है कि सभी लोग बताए गए ठिकानों में पहुंचकर कार्ड बनवाएं। ताकी आने वाले समय में किसी को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। शासन की योजनाओं का फायदा उठा सकें। जिला प्रशासन के अनुसार शहर के करीब दो लाख से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी को वार्ड 36 से 70 तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्ड बनाए जायेंगा।

बताते चलें कि शहर में करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी अभियान में लगी है, उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से आयोजित प्रशिक्षण में बुधवार को 206 शिक्षक और  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मोबाईल एप के माध्यम से कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने निवेदन किय ाहै कि अभियान का अधिक से अधिक लोग फायदा उठाएं। आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें।

close