मैग्नेटो मॉल घटना में शामिल फरार दो आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों ने मिलकर किया था जानलेवा हमला…एट्रोसिटी का भी अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने मारपीट और हत्या प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी लगातार फरारी काट रहा था। दोनों को गिरफ्तरी के बाद आईपीसी की धारा 307,341,294,323, 506, 34,147,148,149 और एससी- एसटी एक्ट 3(2)(v) के तहत न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। जानकारी देते चलें कि मामलें दो आरोपियों को पहले ही जेल दाखिल कराया गया है। s.t./s.c.act
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष ने बताया कि मैग्नेटो माल के सामने मारपीट और हत्या के प्रयास के घटना में कांग्रेस नेता विश्वजीत अनन्त गंभीर रूप से घायल हो गया। अनन्त को तत्काल अपोलो में दाखिल कराया गया। घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मैग्नेटो माल के आसपास की सीसीटीवी को खंगाला। फुटेज में पाया गया कि विश्वजीत अनंत के साथ नितेश सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ रास्ता रोककर मारपीट कर रहा है। घटना के बाद अनन्त को ईलाज के लिए अपोलो में भर्ती कराया गकया।
इसके बाद पुलिस टीम ने पतासाजी कर आरोपी नितेश सिह,योगेन्द्र सिंह ठाकुर और विशाल सिंह, उमेश सिंह ठाकुर उर्फ पप्पु सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। मामले में फरार दो अन्य आरोपी अभिषेक सिंह निवासी भदौरा मस्तरी और संदीप सिंह निवासी किरारी मस्तूरी को गिरफ्तार किया गया है। 
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपीयों ने घटना में शामिल होने बताया। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
close