इस तारीख तक हो जाएगा अपडेट..अवनीश शरण ने बताया..किया जा रहा भौतिक सत्यापन…जरूरत पड़ी तो स्कूलों को देंगे आदेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— हमने धान खरीदी का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। पिछले दो दिनों बारिश हुई। सुरक्षा के कारण धान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। धान का उठाव भी तेजी के साथ हो रहा है। मिलरो का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। यह बातें कलेक्टर अवनीश शरण ने बातचीत के दौरान पत्रकारों से कही। अवनीश शरण ने बताया कि हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में धूम-धान से मनाया जाएगा। निश्चित रूप से दो तीन दिनों में ठंड बढ़ी है। लेकिन पारा तेजी के साथ परिवर्तित हुआ है। बावजूद इसके यदि ठंड बढ़ती है या किसी प्रकार की बातें सामने आती है तो निश्चित रूप से बच्चों के हित में स्कूलों को आदेश भी देंगे। राशन कर्ड अपग्रेडेशन का 29 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

  कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि पिछले दो दिनों की बारिश में पुख्ता इंतजाम के कारण धान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हमने धान खरीदी की 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। 90 प्रतिशत किसान धान बेच चुके हैं। 140 समितियों में धान की खरीदी हो रही है। धान का उठाव भी हो रहा है। मिलरों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।

 

कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश पर 29 फरवरी तक राशन कार्ड अपडेट का काम फूरा कर लिया जाएगा। सभी अधिकारियों को समीक्ष में निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण कार्य भी चल रहा है। जब हितग्राही फरवरी का राशन लेने आएंगे। उसी समय क्यूार कोड स्कैन कर खाद्य विभाग की टीम दो तीन के अन्दर पीडीएफ बनाकर राशन कार्ड को अपडेट कर देगा। जनप्रतितियों के जरिए नया राशन कार्ड वितरण किया जाएगा।

 

 अवनीश शरण ने बताया कि आज गणतंत्र दिवस का फायनल रिहर्सल हुआ। ठीक 9 बजे 26 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरूम साव ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के अलावा विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। अच्छे कार्य के लिए लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि हाइकोर्ट के निर्देश और शासन स्तर पर लगातार प्रयास से सिम्स की स्थितियों में सुधार हुआ है। लगातार समस्याओं को दूर किया जा रहा है। स्वास्थ्य समेत पीडब्लूडी, सीजीएमसी के अलावा अन्य संबधित विभागों को निर्देश देकर सिम्स की व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।

 

कलेक्टर ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों में तापमन कम हुआ है। ढंड बढ़ी है…फिलहाल अब लगातार ढंड कम हो रही है। यदि लोंगों की परेशानी सामने आती है या ढंड़ बढ़ती है तो स्कूलों के समय में जरूर परिवर्तन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार स्कूल बन्द का आदेश भी देंगे। फिलहाल इसकी जरूरत अभी नहीं मसहसूस की जा रही है।

 

  उन्होने बताया कि बिलासपुर में निश्चित रूप से राजस्व के मामले बहुत पेंडिग है। पेन्डेन्सी को खत्म या कम करने पटवारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक  शुक्रवार को तहसील कार्यालय में 11 से एक बजे के बीच बैंठें। लोगों की समस्याओं को गंभीरता लेते हुए परेशानी को दूर करें। जल्द ही फैसला लेकर 1 फरवरी से 15 परवरी के बीच राजस्व फखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरानर मिले आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संबधित कार्यों को पूरा करेंगे।

Share This Article
close