उस्लापुर ब्रिज बड़ा हादसा..मोटरसाकल सवार दो महिलाएं पुल से नीचे गिरी..चालक समेत तीनों की मौत..कार का पहिया अलग..धुत आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मंगलवार को तीन बजे रात्रि के बाद बीच उस्लापुर ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ। बिलासपुर की तरफ से सकरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल सवार एक पुरूष  समेत दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसायकल पर सवार दोनों महिलाएं उछलकर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक के बगल में गिरी। एक महिला की घटना स्थल  पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी महिला ने सिम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मोटरसायकल चालक की ब्रिज पर ही मौत हो गयी। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार चालक को हिरासत में लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मंगलवार की अल सुबह यानि करीब रात्रि तीन बजे के बाद कैटरिंग का काम करने वाला बशीर खान दो वर्करों को लेकर अपने घर तालापारा की तरफ जा रहा था। बशीर और मोटर सायकल सवार संगीता के अलावा दूसरी महिला भी तालापारा की थी। तीनों कैटरिंग के काम काज में उस्लापुर स्थित सांई आनन्दम गए थे। बारात को खाना खिलाने के बाद तीनो रात्रि करीब तीन बजे के बाद एक ही मोटर तालापारा की तरफ लौट रहे थे। चूंकि तीनों एक ही स्थान के रहने वाले थे..इसलिए तीनों एक ही मोटरसायकल से घर के लिए निकले।

                     मृतक मोटरसायकल सवार के नजदीकी एक युवक ने बताया कि बशीर सज्जन इंसान थे। कैटरिंग के काम काज से जुड़े थे। काम खत्म होने के बाद संगीता और एक अन्य महिला के साथ तालापारा लौट रहे थे। बशीर की उम्र करीब 55 साल थी। बीच ब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आर रही  अनियंत्रित बेतहासा रफ्तार वाली कार के चपेट में तीनो आ गए। यद्यपि बशीर सामान्य गति से अपनी साइड पर चल रहे थे।

                 अनियंत्रित कार की टक्कर से मोटरसायकल सवार दोनो महिलाएं उछकर करीब 100 फिट नीचे रेलवे ट्रैक के बगल में गर गयी। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबति दूसरी महिला ने सिम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ थी। बशीर की ब्रिज पर ही कार की चपेट मे आने से मौत हो गयी। इसके अलावा कार का अगला पहिया भी निकलकर ब्रिज के नीचे गिर गया। कार के चालक को भी चोट पहुंची है। इस दौरान वह काफी नशे में था।

                        मामले की जानकारी कैटरिंग के काम से लौट रहे बशीर के साथियों ने पुलिस को दी। मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी ने तीनों के शव को बरामद किया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

close