UTS On Mobile से भी मिलेगी ट्रेन की टिकट

Shri Mi
3 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेल सफर करने के लिए टिकट आज हर जगह दिलाने की कोशिश की जा रही है।इसी कड़ी मे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने अब यात्री सुविधा को देखते हुए UTS On Mobile स्कीम के तहत अब यात्री के मोबाईल से भी रेल्वे टिकट उपलब्ध कराने की योजना पर काम की जा रही है।इसके तहत एंडरोएड एवं विंडो दोनों प्रकार के स्मार्ट फोन  से यात्री अपना रेल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए यात्री गूगल प्ले या विंडो स्टोर से फ्री मे अप्प डाउन लोड कर अनारक्षित रेल्वे टिकट प्राप्त कंरने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।इस सुविधा के उपयोग के लिए यात्री के फोन मे जीपीएस की सुविधा होनी चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                  रेजिस्ट्रेशन के बाद आर वालेट एक 0 बैलेंस का एकाउंट बन जायेगा। रेल वालेट को रेचार्ज कराई जा सकती है स्टेशन या किसी भी यूटीएस मे जाकर या फिर रीचार्ज ऑप्शन के जरिये आई.आर.सी.टी.सी. के irctc से किया जा सकता है।वर्तमान मे पेपरलेस टिकट भी सीजन टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट इस माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा सिर्फ जीपीएस सुविधा वाले स्मार्ट फोन पर ही उपलब्ध हो सकेंगे।

                                                       री चार्ज डेबिट कार्ड या बैंकिंग से भी किया जा सकेगा। इस प्रकार के पेपरलेस रेल टिकट निरस्त नाही किए जा सकेंगे। इस पद्धाती मे पेपरमेस टिकट के अलावा पेपर टिकट भी मोबाइल के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। कोई भी यात्री मोबाईल एप्प के जरिये आईडी के साथ पेपर टिकट भी प्राप्त कर सकता है। इसमे एसएमएस के जरिये क्रिस द्वारा यूएसएसडी बेस्ड तकनीक तैयार की है नान स्मार्ट फोन उपयोग कर्ताओ के लिए भी है। इस प्रकार के टिकट का प्रिन्ट यात्री पाने पास के स्टेशन के एटीवीएम मशीन से प्रिन्ट ले कर इसका उपयोग यात्रा के समय कर सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close