पंजीयन से पहले दिखाना होगा वैक्सीनेशन प्रमाण.. सचिव ने बताया.अन्य दस्तावेजों की भी होगी जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए सीनियर ट्रायल 12 फरवरी  को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में शुरू किया जाएगा। संघ के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार सीनियर ट्रायल दो टीमों के लिए किया जाएगा।
 
         क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर सत्र 2022-23  के लिए  सीनियर ट्रायल 12 फरवरी को लिया जायेगा। ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे लिया जायेगा।
 
               इस बार सिनियर ट्रायल टीमों के लिए होगा।  पहला ट्रायल बिलासपुर और दूसरा बिलासपुर ब्लू के नाम से सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता खेला जाएगा।
 
                     विन्टेश ने बताया कि अन्तिम सत्र में सिनियर प्लेट ग्रुप मैच कराया गया था।   बिलासपुर ब्लू ने इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप की विजेता टीम बनी थीं। इस वर्ष बिलासपुर ब्लू टीम ने एलिट ग्रुप में जगह पक्का किया है। प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा होगा कि बिलासपुर की दोनो ही टीम एलिट इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
 
                                सिनियर इंटर डिस्ट्रीक्ट एलिट ग्रुप मैच 8 मार्च से प्रारंभ होगा। टीम को बिलासपुर  ए और और बिलासपुर ब्लू बी ग्रुप में रखा गया है।
 
जरूरी निर्देश
 
        सचिव से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के निर्देशानुसार ट्रायल के दौरान  कॉरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ सेनेटाइजर और मास्क रखना अनिवार्य किया गया है। ट्रायल के दौरान सफेद वेशभूषा और अपने स्वयं के कीट बैग लेकर आना होगा। सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यलय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन का काम सरजू बगीचा स्थित ज्ञानम पैलेस के पास किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को पांचवी, आठवी, दसवीं के साथ 6 साल का  ओरिजनल मार्कशीट , आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो को साथ लाना होगा।  वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। साथ ही 500 रूपए शुल्क भी जमा करना होगा। 
 
               
             विन्टेश ने बताया कि ट्रायल के दौरान क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल फिजिकल टेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाज़ी को परखा जाएगा। इसके बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
 
close