राजधानी या अपराध धानी..विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

VIKAS UPADHYAYरायपुर–राजधानी में लगातार हो रही लूटपाट,उठाईगिरी,चोरी,डकैती की घटनाओं के खिलाफ आज कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज से मिलकर ज्ञापन सौपा। शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने राजधानी में बढ़ रही अपराधिक घटनों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजधानी में मुख्यमंत्री गृहमंत्री, राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी निवास करते है। बावजूद इसके राजधानी की कानून व्यवस्था पटरी से बुरी तरह उतर चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   रायपुर  कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल आज राजधानी की कानून व्यवस्था पर आई जी मिलकर चिंता जाहिर की है। विकास उपाध्याय ने आई जी बताया कि  छत्तीसगढ़ पुलिस ठेकेदारों की तरह काम कर रही है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओ को झूठे मामलो में टारगेट किया जा रहा है। राजधानी लुटेरों, गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों का केन्द्र बन चुका है। अपराधियों पर पुलिस का कोई बस चलता नहीं दिखाई दे रहा है।

             कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आई जी से बताया कि राजधानी में कामकाजी महिलाएं,सामान्य महिलाएँ, व्यापरी, अपने आप को सुरक्षित नहीं पा रहे हैं। सुबह दोपहर शाम लूटपाट,ठगी की घटनाएं हो रही हैं। शहर के कोने कोने में अफीम,चरस, गांजा,सट्टा, का कारोबार पुलिस थानो के करीब चल रहा है। राजधानी में बीजेपी के कद्दावर सांसद रमेश बैस,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य सरकार के ताकतवर मंत्री राजेश मूणत का निवास भी राजधानी में है। बावजूद राजधानी असुरक्षित है।

                                 आमजन की सुरक्षा की बड़े बड़े दावे करने वाले राज्य का गृहमंत्री का दावा हवा हवाई निकली। दिन दहाड़े कट्टे की नोक पर दीनदयाल थाना इलाके में 10 लाख रूपये लूटकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अपराधियो को पकड़ने डेमो करने वाली राजधानी पुलिस के डेमो से अपराधियो के हौसले और भी बुलन्द हो गये हैं। राजधानी पुलिस अपराधियो पर नकेल कसने में नाकारा साबित हुई है।

Share This Article
close