REET पेपर लीक मामले के तार कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार लोगों तक पहुंच रहे-पूनियां

Shri Mi
1 Min Read

बीकानेर-राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले के तार कांग्रेस सरकार के प्रमुख जिम्मेदार लोगों तक जुडे़ होने के बड़े संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच जरूरी है।डा पूनियां ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल के चेयरमैन स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और इसके को-ऑर्डिनेटर इनकी सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग हैं और राजीव गांधी स्टडी सर्किल के स्टेट को-ऑर्डिनेटर सहित छह लोगों को रीट परीक्षा आयोजन में छह रीजन में को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close